- Hindi News
- पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी
पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी
महिलामहाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की समन्वयक रेणु भाटी ने छात्राओं को समाज सेवा में आगे आने के बारे में कहा।
साथ ही कन्या भ्रूण हत्या एवं बेटी बचाओ अभियान के अनुसरण में व्याख्यान एवं वाद-विवाद तथा पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई। छात्राओं को जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे में प्रेजेन्टेशन के माध्यम जानकारी प्रदान की गई। जिस पर महाविद्यालय के छात्राओं ने दहेज समस्या एवं महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों को कन्या भ्रूण हत्या का जिम्मेवार बताया। जिला समन्वयक रेणु भाटी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
महिला महाविद्यालय की रमा अरोड़ा ने कार्यक्रम में मुख्य भागीदारी रही। इस अवसर पर डा. वीएस व्यास, डा. वीएन पाण्डेय, डा. अशोक आर्य, डा. सत्येन्द्र सिंह मीणा, मनीष भाटी, अमानाराम, तुलछाराम आदि भी उपस्थित थे।
जैसलमेर. बेटी बचाओं अभियान के तहत महिला कॉलेज में गोष्ठी को संबोधित करते हुए।