पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह रि पालित संघ 12 को जैसलमेर

छह-रि पालित संघ 12 को जैसलमेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर. साध्वीसौम्यगुणा की पावन प्रेरणा निश्रा में कुशल दर्शन मित्र मंडल बाड़मेर (ब्रह्मसर ग्रुप) के तत्वावधान में 11 दिवसीय बाड़मेर से ब्रह्मसर पैदल यात्रा छह-रि पालित यात्रा संघ का 9वेें दिन बाड़मेर से 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शुक्रवार को जैसलमेर में प्रवेश होगा। पैदल यात्रा संघ समिति के अध्यक्ष लूणकरण गुलेच्छा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारसमल गोठी ने बताया कि बुधवार 11 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे प्रतिकमण 6.30 भक्तांबर पाठ, के बाद 7 बजे वासक्षेप पूजा पक्षाल के बाद केसर पूजा की गई। इसके बाद साध्वी सौम्यगुणा द्वारा मांगलिक के बाद पैदल यात्रा संघ देवीकोट सेे रवाना होकर आंकल फांटा जैसलमेर के लिए रवाना हुआ। समिति के सह सह प्रवक्ता कपिल मालू रमेश मालू ने बताया कि पैदल यात्रा संघ के करीब 150 यात्रियों के साथ आठवां पडाव आंकल फांटा जैसलमेर में होगा। इस पैदल यात्रा संघ के दौरान कुशलवाटिका युवा परिषद, जिनशासन विहार सेवा ग्रुप,पार्श्व मंडल कुशल दर्शन मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं सहित महिला-पुरुष मौजूद थे।