पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोहपूर्वक मनाया जाएगा विजय दिवस समारोह

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा विजय दिवस समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिलापूर्व सैनिक संस्था के तत्वावधान में भारत पाक युद्ध 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाए जाने वाला विजय दिवस समारोह इस बार भी 16 दिसंबर को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला पूर्व सैनिक संस्था के अध्यक्ष कैप्टन तनेरावसिंह ने बताया कि विजय दिवस समारोह सैनिक विश्राम गृह प्रांगण में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विजय दिवस समारोह में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही वीर शहीदों की विरांगनाओं का भी सम्मान किया जाएगा। साथ युद्ध के साक्षी रहे वीर सैनिकों का भी सम्मान किया जाएगा। संस्था के जिलाध्यक्ष तनेरावसिंह ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे विजय दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाएं।