झोला छाप डाक्टर पकड़ा
सममें मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ प्रशासन, चिकित्सा विभाग पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मरीजों का उपचार कर रहे एक झोला छाप डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई कार्रवाई से झोला छाप डाक्टरों में हड़कंप मच गया और एक अन्य झोला छाप डाक्टर वहां से फरार हो गया। गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा झोला छाप डाक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। जिसके तहत बुधवार को सम में झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर अपने निवास पर मरीजों का उपचार कर रहे मोहम्मद आमीन पुत्र शेरमोहम्मद निवासी राजीव गांधी कॉॅलोनी जोधपुर को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से दवाइयां स्वास्थ्य जांच के उपकरण बरामद किए।
नोडल अधिकारी डाॅ. मुरलीधर सोनी एसडीएम जैसलमेर के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दवा नियंत्रण अधिकारी राजेश मीणा, सम चिकित्सा प्रभारी डाॅ. भवानी शंकर परिहार, कांस्टेबल शैतानाराम उपस्थित थे।