पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल संघ का स्वागत

पैदल संघ का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानमहावीर के अहिंसा आदि सिद्घांतों, साम्प्रदायिक सद्भाव आपसी भाईचारे का संदेश जन जन को देने के उद्देश्य को लेकर बाड़मेर से जैन साध्वी शशिप्रभा श्रीजी म.सा. के निश्रा-वर्तिनी साध्वी सौम्य गुणा, साध्वी संयम प्रज्ञा, आदिठाणा के सानिध्य में 4 दिसम्बर को बाड़मेर से रवाना हुआ जैन पदयात्रियों का संघ बुधवार को देवी कोट पहुंचा।

जहां जैन समुदाय के घेवरचंद चौपड़ा, पारसमल डूंगरवाल, मांगीलाल, जेठमल चौपड़ा, ने यात्रियों का सामेला सहित भव्य स्वागत किया। साध्वी मंडल पद यात्रियों ने धर्मशाला स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना के साथ दर्शन किया। जगह जगह चावल की गोहली कर पदयात्रियों को बधाया गया। दोपहर में जिनकुशल भक्ति मंडल के परिवार के अध्यक्ष पुखराज लूणिया ने साध्वी मंडल सकल श्री संघ को आगामी 16 से 18 दिसम्बर तक पार्श्व जन्म कल्याणक महोत्सव एवं अठम (तेला) तप लौद्रवा तीर्थ में करने की भावभरी विनती की। संघ के अध्यक्ष लूणकरण गोलेच्छा ने बताया कि बाड़मेर से ब्रह्मसर लौद्रवा तीर्थ के लिए रवाना हुए पदयात्रा संघ की गतिविधियां सुबह 4 बजे थाली की झंकार के साथ शुरु होती है।

झंकार के साथ ही साध्वी मंडल श्रावक श्राविकाएं उठकर साधना आराधना में लग जाते है। पदयात्रियों में उत्साह है, धर्म प्रभावना बलवती है। सुबह 5.30 बजे पदयात्रा संघ में चल रहे रथ में स्थित भगवान पार्श्व नाथ तथा दादागुरुदेव जिन कुशल सूरी, नाकोड़ा भैरव की पूजा, भक्तांबर पाठ, दादागुरुदेव इकतीसा, देव-दर्शन आदि के आयोजन होते है।संयोजक सदस्य रमेश जी मालू, पारसमल गोठी, चंपालाल संखलेचा, ने बताया कि संघ के विश्राम स्थल पर आवास, प्रवास, भोजन की व्यवस्था के साथ भक्ति संगीत की स्वर लहरियां थिरकती है जिससे सारा वातावरण आध्यात्मय हो जाता है। पैदल यात्रियों का कारवां अगले पड़ाव के लिए चलता है। संघ 12 दिसम्बर को स्वर्णनगरी जैसलमेर में प्रवेश करेगा।