पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन सिटी कार ड्राइवर यूनियन के ड्राईवरों को बैज जारी किए

गोल्डन सिटी कार ड्राइवर यूनियन के ड्राईवरों को बैज जारी किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. गोल्डनसिटी कार ड्राइवर यूनियन के समस्त ड्राइवरों को यूनियन के द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर के बैज फोटो लगे हुए जारी किए गए हैं। इसमें ड्राइवर की पहचान यात्रियों को भी पुन: विश्वास हो सके। इसके लिए यूनियन की तरफ से ड्राइवर गाड़ी दोनों पर बेज जारी किए गए हैं।

हाल के दिनों में जो बड़े शहरों में जो असामाजिक कार्य हुए हैं, जिसे ध्यान में रखकर गोल्डन सिटी यूनियन के द्वारा भी अपने ड्राईवरों गाड़ियों की पहचान के लिए बैज अनिवार्य रूप से अपनी यूनियन के समस्त ड्राइवरों गाड़ियों पर लागू किए गए हैं यूनियन के सभी ड्राइवरों को यात्रियों के साथ पूर्ण शालीनता के साथ पेश आने को कहा गया। ड्राईवरों को पूर्ण गणवेश में बैज लगा हुआ होना चाहिए। यूनियन के द्वारा विधानसभा लोकसभा में अपनी पूर्ण रूप से भागीदारी निभाई, इसके लिए यूनियन की तरफ से ड्राईवरों गाड़ी मालिकों को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान यूनियन के द्वारा आगामी परिवहन बैठक में अपनी समस्याओं को रखने के लिए सभी को एक राय होकर बगैर टैक्सी परमिट पर चल रही गाड़ियों को पाबंद करवाना सम, खुहड़ी, तनोट, रामगढ़ अन्य पर्यटक स्थलों पर जो थ्री व्हीलर आदि बगैर परमिट के यूटीलिटी, बोलेरो अन्य वाहन जो ओवरलोड़ होकर चलते हैं, इनको पाबंद करवाने के लिए प्रशासन को अपनी समस्या रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में हुकमसिंह, मांगीलाल सोलंकी, महिपालसिंह, करीम खां, कालूसिंह, देवेन्द्रसिंह, खेताराम, दापम खां, श्यामसिंह, चनेश्वर खां, रमू खां, नारायणराम, खेताराम सहित कई लोग उपस्थित थे।