सीएमएचओ ऑफिस परिसर में किया श्रमदान
जैसलमेर. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के अंतर्गत के स्वास्थ्य भवन परिसर में सफाई अभियान आयोजित कर कार्यालय परिसर की सफाई की गई। सीएमएचओ डाॅ एन.आर.नायक के नेतृत्व में आयोजित सफाई अभियान में स्वास्थ्य भवन परिसर में कार्यरत समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। डाॅ. नायक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिनांक 14 दिसम्बर तक चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के अन्तर्गत जैसलमेर जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों एवं कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वच्छ राजस्थान सप्ताह में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए।