पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के संबंध में बैठक 17 को

डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के संबंध में बैठक 17 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. मॉडिफाइडडायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर ऑफ एलपीजी सब्सिडी (एमडीबीटीएल) स्कीम 1 जनवरी 2015 से जैसलमेर जिले में लागू की जानी हैं। इस योजना के संबंध में दिशा निर्देशों की पालना के लिए बैठक कलेक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कलेक्टेªट सभागार में रखी गई हैं। जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि इस बैठक में जिले में स्थित सभी गैस सर्विस धारकों को बुलाया गया हैं वही इसमें उप प्रबंधक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड जोधपुर, प्रबंधक लीड बैंक, मुख्य डाकपाल प्रधान डाकघर जैसलमेर को भी आमंत्रित किया गया हैं। उन्होंने संबंधित को पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया।