- Hindi News
- एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित
श्रीमतीकिशनी देवी भगनीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती माया व्यास के निर्देशन में प्रथम सत्र में शाला प्रांगण की सफाई, बबूल की झाड़ियों की कटाई, सूखे पत्ते कचरे को हटाकर उसका निस्तारण किया गया। वहीं शाला प्रांगण में नए पौधों का रोपण लगे हुए पौधों का रख रखाव किया गया।
द्वितीय सत्र में वार्ताकार व्याख्याता दरिया बारहठ, संतोष चारण अध्यापिका अरुणा व्यास, कृष्णा खत्री कार्यक्रम प्रभारी ने छात्राओं को मानवाधिकार के बारे में समझाया उसके उपयोग की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन मंजू जोशी ने किया। वहीं संस्था प्रधान सरोज गर्ग ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
जैसलमेर. बालिका विद्यालय में चल रहे एनएसएस केम्प के दौरान श्रमदान करती छात्राएं।