चिकित्सा संस्थाओं का निरीक्षण
जैसलमेर. जिलेके सभी चिकित्सा संस्थानों का 24 दिसम्बर तक सघन निरीक्षण किया जाएगा। सीएमएचओ डा. एनआर नायक ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने खण्ड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। कमियों का यथा संभव निराकरण निरीक्षण के दौरान ही कर दिया जाएगा। प्रत्येक संस्थान पर प्रसव कक्ष, वार्ड एवं टॉयलेट की साफ-सफाई, पर्दे एवं खिड़कियों की साफ-सफाई, प्रत्येक संस्थान पर स्टोर को व्यवस्थित रखना।