पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरेन्द्रसिंह सोढ़ा को डॉक्ट्रेट

वीरेन्द्रसिंह सोढ़ा को डॉक्ट्रेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जयनारायणव्यास विश्व विद्यालय के लोकप्रशासन विभाग की ओर से वीरेन्द्रसिंह सोढ़ा को डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की गई। सोढ़ा ने प्रोफेसर हरदयालसिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्थान में जिला स्तरीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम जैसलमेर जिले में विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण कर डॉक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की। सोढ़ा ने इस अवधि के दौरान अनेक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमीनार कॉन्फ्रेंस में हिंसा लिया एवं अपने पेपर प्रस्तुत किए एवं उनका प्रकाशन भी हुआ। डॉ. वीरेन्द्रसिंह सोढ़ा जिले के बैरसियाला गांव में रहने वाले हैं। डॉ. सोढ़ा छात्र राजनीति से एबीवीपी में पूरे प्रदेश में सक्रिय रहे हैं। छात्राें और शिक्षा से जुड़ी कई समस्याओं को अपने कुशल नेतृत्व से आंदोलनों के माध्यम से लंबित मांगों के समाधान भी करवाए। पूरे प्रदेश में छात्र राजनीति में लोकप्रियता को देखते हुए एबीवीपी में जोधपुर महानगर के महानगर मंत्री, राजस्थान प्रदेश सहमंत्री और राजस्थान के प्रदेश मंत्री भी निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए कई दायित्वों का निर्वहन भी किया।