पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें

बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. आगामीपंचायत आम चुनाव-2015 एवं वर्तमान में जिले में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रति सप्ताह रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक 2 घंटे सफाई अभियान की महत्ता को देखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसमें सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं। मीना ने एक आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को इस सफाई अभियान में आवश्यक रूप से सम्मिलित होने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारी/कर्मचारी बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय का नहीं छोड़ें। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर (राजकीय कार्य, स्वयं की बीमारी आदि) मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने यह आदेश इसलिए जारी किया कि प्रायः राजकीय अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक शुक्रवार को बाद दोपहर कार्यालय छोड़ देते हैं और अगले कार्य दिवस सोमवार को भी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होते है जिससे सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न होती हैं। यह कृत्य गंभीर लापरवाही एवं राजकीय कर्मचारियों का कर्तव्यों के प्रति घोर उपेक्षा का घोतक हैं।