पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों के चयन के लिए कमेटी

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों के चयन के लिए कमेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठनागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए जिला स्तर पर यात्रियों के चयन एवं समुचित प्रबंध व्यवस्था के लिए प्रभारी मंत्री/सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया हैं।

कलेक्टर एन.एल. मीना ने देवस्थान द्वारा जारी की गई कमेटी गठन के संबंध में बताया कि जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री/ सचिव इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

कमेटी में कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सदस्य सचिव, उपनिदेशक पर्यटन विभाग, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग सदस्य एवं सहायक निदेशक/जनसंपर्क अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री/ सचिव की अनुपस्थिति में कलेक्टर समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

इस समिति द्वारा यात्रियों का चयन किया जाएगा, वरिष्ठ नागरिकों की यात्राओं के लिए आवश्यक उपयोगी जानकारी का संग्रहण एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा, यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं को स्थानीय अधिकारियों के ध्यान में लाकर उसका निराकरण करना, यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से अन्य कार्य करना है।