- Hindi News
- पूनमाराम की ढाणी में पेयजल व्यवस्था सुचारू की मांग
पूनमाराम की ढाणी में पेयजल व्यवस्था सुचारू की मांग
पूनमारामकी ढाणी के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप ढाणी में पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अड़बाला में पूनमाराम की ढाणी ट्यूबवैल हुए को करीब 1 वर्ष हो गया है, जो कि बराबर सप्लाई नहीं हो रही है। यहां करीब 50 के लगभग ढाणियों की सप्लाई 6 माह से ठप पड़ी है। यहां कर्मचारी रताराम गर्ग अपने घर बैठकर अपना पर्याप्त वेतन उठा रहा है और रिंग मशीन 10 दिन से ट्यूबवैल पर लगा कर रख दिया है।
यहां पशुओं को तो दूर ढाणीवासियों को भी पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं पाइप लाइनें भी जगह जगह टूटी हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ढाणी में पानी की सप्लाई को सुचारु कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। ज्ञापन देने वालों में पूनमाराम, गोविदाराम, बांकाराम, तगाराम, बाबूराम, पिरदानसिंह, मुकनसिंह, रावतसिंह, शैतानसिंह, नेमाराम, श्रवणराम, मासिंगाराम, जीताराम सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।