पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिखरे जिप्सम से हादसे की आशंका

बिखरे जिप्सम से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके ट्रासंपोर्ट नगर से बाईपास जाने वाले मार्ग पर बिखरे जिप्सम के टुकड़े इन दिनों हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।

स्थानीय निवासी गोकुल कुमार ने बताया कि दूरदराज से आने वाले जिप्सम से भरे ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर के सामने से होकर इसी बाईपास मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। जहां जिप्सम के टुकड़ों को बाहर भेजा जाता है। लेकिन इस सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के साथ साथ छोटे वाहनों की भी आवाजाही रहती है। ट्रकों की आवाजाही के कारण जहां एक ओर यह सड़क जगह जगह से उबड़ खाबड़ हो गई है। वहीं दूसरी ओर इस सड़क मार्ग पर बिखरे जिप्सम के टुकड़ों के कारण वाहन चालकों को कई परेशानी होती है।

कई बार तो यह टुकड़े मोटरसाइकिलों के नीचे जाते हैं। जिससे कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इस सड़क पर बिखरे जिप्सम के टुकड़ों को हटवाकर तथा सड़क को दुरूस्त करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जा सकती है।

जैसलमेर. सड़क पर बिखरा लाइम स्टोन।

भारी वाहनों से गिरते रहते है जिप्सम के टुकड़े

बाइपास सड़क