पानी चोरी का मामला
पानी चोरी का मामला
मोहनगढ़.नहरमें पानी चोरी कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंगानप 19वां खण्ड के अधिशासी अभियंता रतज कंसारा ने मामला दर्ज करवाया है कि नहर की 133 एसएमजी नहर पर अमृतसिंह पुत्र लालसिंह, पदमसिंह पुत्र पूनमसिंह निवासी नगा अवैध साइफन लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। साथ ही नहर का डोरा तोडकर नहर को नुकसान भी पहुंचाया है। साथ ही चोरी करने से मना करने पर झगडा मारपीट कर राजकार्य में बाधा भी पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
शिविरमें खातेदारी का वितरण होगा
नाचना.उपायुक्तउपनिवेशन नाचना अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर को आसकन्द्रा,सत्याया तथा 17 दिसम्बर को बोडाना में शिविर लगाकर 15एएए(2क) के तहत जिन लोगों ने साक्ष्य पेश कर दिए थे। उन गैर खातेदारों को खातेदारी सनद का वितरण किया जाएगा
बैठकआयोजित
जैसलमेर.इंफॉरमेशनकलेक्शन एंड वेलफेयर सोसायटी की बैठक अध्यक्ष हरीश पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। साथ ही आरपी कॉलोनी के विशेष योग्यजन विद्यालय में बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। संस्था ने इंगानप के राउप्रावि परिसर में पौधरोपण किया तथा श्रमदान किया। इस अवसर पर परमानंद खत्री, राणाराम सुथार, मनोज पुरोहित, जगदीश जोशी, भरत शर्मा, आनंद जोशी, सांवलाराम ने सहयोग दिया।
फलसूण्डएवं रामगढ़ में नसबंदी शिविर
जैसलमेर.जिलेमें परिवार कल्याण के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए दिसम्बर माह में जारी किए गए शिविर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड में नसबंदी शिविर का आयोजन रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ. आर.पी. गर्ग ने बताया कि शुक्रवार, को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ़ में नसबंदी शिविर रखा गया है। उन्होंने संबंधित चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक नसबंदी केसेज कराने का प्रयास करें।