50 किलो पॉलिथीन केरी बेग्स जब्त
शहरमें चलाए जा रहे पॉलिथीन रोकथाम अभियान के तहत गठित टीम ने 50 किलो पॉलिथीन केरी बेग्स जब्त किए। इस टीम में आयुक्त झब्बरसिंह राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के सहायक अभियंता अनिल व्यास कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी दीपक ओझा ने कृषि मंडी, गडसीसर प्रोल, आसनी रोड, सदर बाजार, अमरसागर प्रोल, ग्रामीण बस स्टैण्ड, हनुमान चौराहा क्षेत्र मे पॉलिथीन रोकथाम अभियान के तहत करीब 50 किलो पॉलिथीन कैरी बैग दुकानदारों ठेले से जब्त किया। दुकानदारों, ठेले वालो को पॉलिथीन उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। एवं भविष्य मे कैरी बैग का उपयोग करने वाले दुकानदार एवं ठेलेवाले से जुर्माना वसूली एवं कानूनी कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे खरीदारी करते अपने साथ जुट या कपड़े का थैला रखे एवं पॉलिथीन रोकथाम अभियान में सहयोग कर शहर की स्वच्छता बनाए रखें। अभियान में दल के प्रभारी चंद्रशेखर बिस्सा, रविन्द्र ओटवाल सदस्य, शंकरलाल, श्यामलाल, प्रेमाराम शामिल थे।
शहर में चलाए जा रहे पॉलिथीन रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई
अिभयान
जैसलमेर. शहर में पॉलिथीन केरीबेग्स जब्त करते हुए।