डोडा पोस्त के नशेड़ियों का फिर हंगामा
डोडाके नशेड़ियों ने बुधवार को भी ठेकेदार की अव्यवस्थाओं के खिलाफ दुकान को आगे प्रदर्शन किया। डोडा के दाम बढ़ाने अन्य समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। जहां पर नारेबाजी की तथा ज्ञापन दिया। साथ ही नशेड़ियों ने मिली भगत कर डोडा ब्लेक में बेचने के भी आरोप लगाए।
दुकानभी समय पर नहीं खुलती
कलेक्टरको दिए ज्ञापन में बताया कि डोडा पोस्त ठेकेदार द्वारा मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। डोडा पोस्त की कीमत 2100 रुपए कर दी गई है। जो काफी अधिक है। वहीं सरकारी दुकान पर मिलने वाला डोडा भी घटिया क्वालिटी का होता है। जिसमें कचरा अधिक डोडा कम होता है। दुकान खुलने का समय भी तय नहीं है। कभी-कभी दुकान खाेली जाती है। ऐसे में दूर दराज से आने वाले नशेड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाकमसिंह, इन्द्रसिंह ने बताया कि डोडा ठेकेदार द्वारा मनमानी की जाती है तथा खुलेआम डोडा ब्लेक किया जा रहा है। वहीं तय दाम से अधिक वसूली करने के कारण भी नशेड़ियों में रोष है। नशेड़ियों ने जांच करवाने तथा ठेके की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। ज्ञापन में श्यामाराम, हीरसिंह, कंवराज, मूलसिंह, इन्द्रसिंह, मुन्नाराम, हाकमसिंह, दुर्गसिंह, लूणसिंह, जुगतसिंह, सहित अन्य के हस्ताक्षर हैं।