पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर का पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरु

जैसलमेर का पॉलिटेक्निक कॉलेज शुरु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{अगले सत्र से शुरु होगी सभी पांचों ब्रांच

{भवन दो साल पहले तैयार हो चुका था

गौरवपुरोहित | जैसलमेर

जैसलमेरका पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रारंभ हो गया है। कॉलेज में नियमित कक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी है। पिछले लंबे समय से जैसलमेर में पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग की जा रही थी। वहीं भवन भी दो साल पहले बन कर तैयार हो चुका था। लेकिन विभिन्न कारणों से यह प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। अब कॉलेज प्रारंभ हो गया है। तथा यहां पर नियमित अध्ययन भी प्रारंभ हो चुका है। कॉलेज में सभी विषयों की कक्षाएं प्रारंभ है। कॉलेज में 86 छात्र अध्ययनरत है। वहीं स्टाफ की भी कमी है। यहां तक कि जिस विषय की सभी कक्षाएं प्रारंभ हुई है उसमें भी चार पद खाली है। कॉलेज की इलेक्ट्रिकल विंग में एक एचओडी तथा एक टेक्नीशियन की ही नियुक्ति हुई है।

^पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययन प्रारंभ हो चुका है। इलेक्ट्रिकल ब्रांच के तीनों वर्ष का अध्ययन प्रारंभ है। इस बार डायरेक्ट एडमिशन नहीं होने से जो छात्र आबंटित हुए है उनकी ही कक्षाएं चल रही है। कालेज में 86 छात्र अध्ययनरत है। वाई.के.अग्रवाल, प्रिसिंपल,पॉलिटेक्निक कॉलेज

जैसलमेर. पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरु हुआ अध्ययन।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

जिलेमें इंजीनियरिंग किए हुए युवाओं के रोजगार के कई अवसर उपलब्ध है। यहां की आईटीआई में भी सीटें फुल ही चलती है। यहां पर पवन ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा, संयंत्र आदि होने के चलते पॉलिटेक्निक डिग्री किए हुए तकनीकी विशेषज्ञों की काफी डिमांड है। लेकिन यहां पर आईटीआई से आगे इस क्षेत्र की पढाई नहीं होने के कारण कई युवा मन मसोस कर रह जाते थे। लेकिन अब कॉलेज प्रारंभ होने से छात्रों को यहां पर ही पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने की सुविधा मिल सकेगी। जिससे स्थानीय युवा इन कंपनियों में अपनी सेवाएं दे पाएंगे।

जैसलमेर. पॉलिटेक्निक कॉलेज की रसायन लैब।

तीन विषय की कक्षाएं प्रारंभ

वर्तमानमें पॉलिटेक्निक कॉलेज में कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा इलेक्ट्रिकल ब्रांच प्रारंभ की गई है। जिसके प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष की कक्षाएं लगनी शुरु हो गई है। कम्प्यूटर साइंस प्रथम वर्ष में एक तथा इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष में सात विद्यार्थी है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कम्प्यूटर की द्वितीय तृतीय वर्ष की कक्षाएं चुरु में चल रही है। अगले साल तक ये भी यहां से प