- Hindi News
- तृतीय श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी करवाने की मांग
तृतीय श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी करवाने की मांग
जैसलमेर. युवाबेरोजगार संघ जैसलमेर कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप 2013 का तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया की युवा बेरोजगार शिक्षक संघ ने गत वर्ष जिला परिषदों द्वारा 11 अक्टूबर 2013 को परीक्षा आयोजित की गई। जिसे 15 माह बीत चुके हैं, लेकिन परिणाम जारी नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर पिछड़ा जिला है,जहां ऐसे कई विद्यालय है जहां पर एक भी शिक्षक नहीं है। जिले की शिक्षण व्यवस्था दिनों दिन खराब होती जा रही है। जिले के युवा वर्ग जिन्होंने सरकार को चुनने में अहम भूमिका निभाई थी, आज वही युवा परिणाम के इंतजार में है। रुके हुए परिणाम के चलते आगे की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि एक माह के भीतर यदि परिणाम जारी नहीं किया तो जिले के सभी युवा सड़कों पर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में गोविंद खत्री, नरपतसिंह, कंवराजसिंह, गिरवरसिंह, रोताशसिंह , जया सोनी, करणीसिंह चारण, सुरेन्द्रसिंह, कोमलसिंह, पंकज खत्री, नवीन सोनी, अमजद खां, ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।