गाड़ी पलटने से एक की मौत
मोहनगढ़. कस्बेके पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि करीब 9.30 बजे कबीर बस्ती के पास एक गेटवे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पदमसिंह पुत्र खेतसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी नगा अपने गांव से रात्रि में जैसलमेर रहे थे। इस दौरान कबीर बस्ती गांव के पास अचानक हिरण रास्ते में गया। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन असंतुलित होकर पलट गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।