पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताड़ित महिलाओं के लिए निर्भया केन्द्र

प्रताड़ित महिलाओं के लिए निर्भया केन्द्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशभरको हिलाकर रख देने वाले निर्भया कांड ने कई कानून बदलवाए हैं, तो सरकारों ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कई योजनाएं भी लागू की है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जिला मुख्यालय पर निर्भया केन्द्र खोलने की पहल की है। इसे वन स्ट्रोक क्राइसिस मैनेजमेंट फोर वुमन नाम दिया गया है। इसकी फंडिंग केन्द्र सरकार से होगी। जिला प्रशासन इसके पुख्ता इंतजाम करेगा। जैसलमेर में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जवाहिर अस्पताल में 300 यार्ड जगह को निर्भया केन्द्र के लिए चिह्नित किया गया है।

महिलाओंको मजबूत बनाया जाएगा

इसकेन्द्र में प्रताड़ित महिलाओं को मानसिक रूप से तैयार करने के विशेष इंतजाम होंगे। ऐसी दुष्कर्म पीड़ित अत्याचार सहने वाली महिलाओं की मन स्थिति बदलने के लिए उनके अधिकारों से अवगत करवाकर जीने की राह दिखाई जाएगी।

रोजगारसे भी जोड़ने के प्रयास होंगे

महिलाओंको इस केन्द्र के माध्यम से ट्रेंड किया जाकर रोजगार से जोड़ने के भी प्रयास होंगे। ताकि प्रताड़ित महिलाएं सब कुछ भूलकर आगे बढ़ सके और अपने पैरों पर खड़े होकर अपना जीवन जी सके।

^केन्द्रसरकार की इस योजना के तहत जैसलमेर में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जवाहिर अस्पताल में जगह चिह्नित कर ली गई है और आगामी कार्रवाई शीघ्र ही शुरू की जाएगी। इस केन्द्र में प्रताड़ित महिलाओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

एन.एल.मीना, कलेक्टर,जैसलमेर

मोहनगढ़. जवाहिरअस्पताल में शुरु होगा प्रताडित महिलाओं के लिए सेंटर।