- Hindi News
- रविवार से फिर से शुरु होगा कीप जैसलमेर क्लीन
रविवार से फिर से शुरु होगा कीप जैसलमेर क्लीन
जैसलमेर. यूथहॉस्टल्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे कीप जैसलमेर क्लीन प्रोग्राम को रविवार से दुबारा शुरु किया जा रहा है। जिसमें जैसलमेर दुर्ग, हवेलियाें, गडसीसर, सम सेड ड्यूज, बड़ाबाग, तमेडेराय मन्दिर आदि स्थलों पर कीप जैसलमेर क्लीन के तहत साफ सफाई की जाएगी। कीप जैसलमेर क्लीन प्रोग्राम के संयोजक घनश्याम खत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत उक्त स्थलों की सफाई एवं पर्यावरण प्रदूषण पर चित्रकला प्रतियोगिता, प्रोग्राम के पोस्टर शहर में लगाए जाएंगे। राजस्थान स्टेट शाखा के सचिव रतनसिंह भाटी बालाणा ने बताया कि कीप जैसलमेर क्लीन प्रोग्राम में पॉलिथीन से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की जानकारी दी जाएगी।