पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाल को देखते हुए जिले में प्रबंध करने की मांग

अकाल को देखते हुए जिले में प्रबंध करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. विधानसभाके तीसरे सत्र के दौरान जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने नियम 295 के तहत मांग की है कि जैसलमेर जिले में अकाल की विभीषिका में चारे एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जैसलमेर पिछले कुछ वर्ष में भी अकाल की चपेट में रहा था, इस वर्ष भी जैसलमेर जिला का अधिकांश क्षेत्र इन्द्रदेव की नाराजगी झेल रहा है। जिले में 80 प्रतिशत से भी अधिक भूभाग में वर्षा के बराबर हुई है चारों ओर सूखा ही सूखा दिखाई दे रहा है।

वर्षा नहीं होने से किसानों द्वारा खेतों में बीजाई प्रारम्भ करते ही भीषण रेतीली आंधियों तूफान से फसल को उगने ही नहीं दिया। पटवारी मौके पर जाकर देखते है तो खेतों में धूल की चादर भरी पड़ी है जिससे उनको यह भी पता नहीं चल पाया है कि बीजाई हुई थी या नहीं जिससे किसानों को दोहरे संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। एक तरफ किसानों द्वारा लाखों रुपए कीमती बीज से फसलों की बीजाई की तो दूसरी तरफ हजारों किसान द्वारा बीजाई गई थी या नहीं यह भी गिरदावरी रिपोर्ट में आना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि मौके पर रेत की चादर अटी पड़ी है। पशुओं के सामने चारे-पानी का संकट उत्पन्न्न हो गया है चूंकि आगे की वर्षा में पूरा वर्ष शेष पड़ा है ऐसे में किसानों पशुपालकों के सामने अकाल की भयंकर विपत्ति उत्पन हो गई है एवं पशुओं के लिए चारा एवं पीने का पानी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जिले में पशुओं के लिए चारे आहार की माकूल व्यवस्था के लिए चारा डिपो एवं पशु शिविर की स्वीकृति करने एवं पशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए उच्च गुणवता वाले पशु आहार की व्यवस्था करने की मांग की।