पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी से बेहाल जैसलमेरवासी

गर्मी से बेहाल जैसलमेरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें गर्मी का दौर अभी भी जारी है। सितंबर माह आधा बीत चुका है लेकिन गर्मी का असर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्तमान में भी मई जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। पारा 40 डिग्री के पास है और दोपहरी में घरों से बाहर निकलना आमजन के लिए दूभर हो रखा है।

गुरुवार को गर्मी के तेवर तीखे नजर आए। तापमान में बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर तेज हो गया और दोपहरी में तेज धूप के साथ गर्मी सता रही है।

स्कूलीविद्यार्थी बेहाल

जिलेमें गर्मी का असर जारी है और स्कूलों का समय बदल चुका है। सरकारी स्कूलों का समय तो एक सितंबर से ही बदल गया था और निजी विद्यालयों ने 15 सितंबर से स्कूलों का समय 10 से 4 बजे कर दिया है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम विद्यार्थियों का स्कूलों में बैठना दूभर हो रहा है। दोपहर के समय पंखे गर्म हवा फैंक रहे हैं और कक्षा कक्षों में बैठे विद्यार्थी पसीने से तरबतर हो जाते हैं। शिक्षा विभाग प्रशासन की ओर से अभी तक स्कूलों के समय पुन: बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

सैलानीपरेशान

शहरमें इन दिनों सैलानियों की आवक नजर रही है। गर्मी के चलते शहर भ्रमण पर रहे देशी विदेशी सैलानी बेहाल नजर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को गर्मी से बचने के जतन करते हुए देखा जा सकता है।

मोहनगढ़. स्वर्णनगरीमें गर्मी का असर बरकरार।