दो घंटे बिजली कटौती आज
जैसलमेर. डिस्कॉमद्वारा मेंटिनेंस के चलते शुक्रवार को सुबह 8 से 10 बजे बीच बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। डिस्कॉम के एईएन जोगेन्द्र ने बताया कि 132 केवी जीएसएस जोधपुर रोड से मरम्मत रखरखाव के चलते सप्लाई बंद रहेगी। जिससे गोपा चोक, हुकमे की चक्की, गडसीसर पोल, नगर पालिका, सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।