चार परिवार कल्याण शिविर स्थगित
जैसलमेर. जिलेमें परिवार कल्याण के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए लगने वाले चार परिवार कल्याण शिविरों को निरस्त किया गया है। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डा. बीएल बुनकर ने बताया कि 22 सितम्बर को मोहनगढ़, 23 को सम, 26 को रामगढ़ तथा 29 को फतेहगढ़ में होने वाले शिविरों को निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 27 को होम्योपेथिक अस्पताल में होने वाला शिविर निरस्त नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सर्जन की व्यवस्था पीएमओ जैसलमेर द्वारा की जाएगी।