पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक 21 को
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक 21 को
भास्कर न्यूज | जैसलमेर
पूर्वसैनिक सेवा परिषद की जैसलमेर इकाई द्वारा कश्मीर बाढ़ पीडितों के की सहायता के लिए धन राशि एकत्र करने का निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष आम्बसिंह भाटी ने बताया कि देश के विभिन्न भागों खासकर कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सेवा परिषद ने सहयोग करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि 23 सितम्बर को 10.30 बजे गीता आश्रम रोड पर स्थित पेंशनर समाज भवन में बैठक रखी गई है। जिसमें सहायता कोष में जमा करवाने के लिए राशि एकत्र की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बैठक में हिस्सा लेकर सहयोग राशि 500 रुपए प्रति जमा करवाएं।