इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण 24 से
एसबीबीजेआरसेटी में निशुल्क 30 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण 24 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है।
निदेशक जीएस मीणा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक 8 वीं / 10 वीं पास 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवा स्वयं द्वारा सत्यापित राशनकार्ड, मूलनिवास/परिचय पत्र, जन्म प्रमाण पत्र शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र की छाया प्रतियां 3 फोटो के साथ एसबीबीजे आरसेटी कार्यालय प्रथम तल, मरू सांस्कृतिक केन्द्र, गडसीसर चौराहा़ जैसलमेर में आवेदन कर सकते है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, तथा प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार से जोडने के उद्देश्य से इच्छुक व्यक्तियों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जाएंगे।