पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रहन सहन की आदतों से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है : डाॅ. खत्री

रहन सहन की आदतों से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है : डाॅ. खत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एस.बी.के.राजकीयमहाविद्यालय के युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सामान्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. दामोदर खत्री ने संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व के साथ-साथ दैनिक दिनचर्या ,जीवनशैली स्वास्थ्य संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि आज के युवाओं की खान-पान एवं रहन-सहन की आदतों ने स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उसके कारण कई बीमारियों ने लोगों को घेर लिया है। विशेषकर युवा लड़कियों में रक्त -अल्पता तथा पोषण संबंधी विकार पैदा हो गए है। उनमें आयरन की कमी हो गई है। अब हमें अपने स्वास्थ्य की ओर सचेत होने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में परिर्वतन करके सुधार जा सकता है। प्राचार्य डॉ. जे.के.पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान युवाओं के लिए काफी लाभप्रद होते है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इस प्रकोष्ठ द्वारा 19सितंबर को भामाशाह योजना तथा 20सितम्बर को दिनचर्या एवं ऋतुचर्या एवं 22सितम्बर को तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान रखा गया है। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार चंदेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की

इस अवसर पर अशोक दलाल, डॉ. अशोक तंवर , डॉ. जीआर सुथार, एमआर सोऊ, एन.सी.गर्ग, डॉ. दिनेश सुखवाल , संजय अखावत, डॉ. आर.सी.मीना, किशनाराम गुर्जर, पूराराम उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के सह संयोजक संजीव कुमार वर्मा ने धन्यवाद दिया।