पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होनहार छात्रों का सम्मान

होनहार छात्रों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. भारतीयजीवन बीमा निगम की और से राघवा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रधानाध्यापक सुरेश गाड़ी ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम जैसलमेर के शाखा प्रबंधक अशोक शर्मा सहयोगी जुगतसिंह द्वारा छात्रों को बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सत्र 2013-14 कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्टूडेंट आॅफ ईयर की ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रूपसिंह, अध्यापक नन्दलाल, हेमराज प्रजापत, अचलदास सोनी, प्रागाराम, बीरबलराम आदि उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक सुरेश गाड़ी ने आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रकट किया।

रामगढ़. राघवास्कूल के बच्चों को किया सम्मानित।