पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की कार्यकारिणी घोषित
जैसलमेर | पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी के आदेशानुसार प्रदेश के संगठन मंत्री कंवराजसिंह चौहान के निर्देशन में जैसलमेर जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष जयसिंह जोधा द्वारा जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
मंच के मीडिया प्रभारी सूर्यवीरसिंह तंवर ने बताया कि जिलाध्यक्ष जयसिंह जोधा ने आज कार्यकारिणी की औपचारिक की। जिसमें पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रावतमल सांवल, पूर्व प्रधान सम पंचायत समिति लक्ष्मीकंवर चुतराराम प्रजापत को विशेष आमंत्रित सदस्य, मांगीलाल रामदेव, पार्षद मोहन माली, पूर्व पार्षद मीना भाटी शंभूराम मेघवाल को उपाध्यक्ष, मालमसिंह सनावडा देवेंद्रसिंह चेलक को महामंत्री, मुकुल रामदेव को संगठन मंत्री, जितेंद्र केला को कोषाध्यक्ष, मीत भाटिया, रमेश प्रजापत, मनोज सोलंकी मंजीत व्यास को सह संगठन मंत्री के साथ रिंकू व्यास को कार्यालय सचिव सुदर्शन व्यास को सदस्यता अभियान का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
इसी कड़ी में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में गोपाराम ओड, किशन खत्री, सूराराम भील, बलवंतसिंह राजपुरोहित, लूणसिंह राजपुरोहित, छुगसिंह फुलिया, सौरभसिंह, अशोक सिंह, देवीसिंह खडेर लोकेंद्रसिंह बईया को मनोनीत किया गया है। तंवर ने बताया कि मंच के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की पालना में मंच के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का मनोनयन भी किया गया जिसमें आशीष व्यास को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जैसलमेर जिला युवा मोर्चा के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी विस्तार के साथ ही जयसिंह ने बताया कि अब आगामी दिनों में जिले की इस उर्जावान टीम के साथ मिल कर पंडित जी के जीवन दर्शन को जिले के गांव ढ़ाणियों तक पहुंचाने के काम को गति प्रदान की जाएगी।