पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क आरएससीआइटी बैच का आज होगा शुभारंभ

निशुल्क आरएससीआइटी बैच का आज होगा शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा निशुल्क आरएससीआइटी कोर्स के लिए चयनित महिलाओं के बैच का शुभारंभ बुधवार को 4 बजे किया जाएगा। कम्प्यूटर कॅरियर एकेडमी के केंद्र निदेशक अमित पालीवाल ने बताया कि निशुल्क कोर्स के लिए जिले में आदर्श एकेडमी एवं कम्प्यूटर कॅरियर एकेडमी को महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर द्वारा ज्ञान केंद्र के रूप में चयनित किया गया था जिसके पश्चात आदर्श एकेडमी द्वारा 52 एवं कम्प्यूटर कॅरियर एकेडमी द्वारा 47 महिला आवेदकों के आवेदन ऑनलाइन किए गए जिसमें से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दोनों केन्द्रों पर 35-35 महिलाओं का चयन निशुल्क कोर्स के लिए किया गया।

कोर्स में चयनित महिलाओं को ज्ञान केंद्रों द्वारा सूचित कर दिया गया था जिसके संबंध में बुधवार को शाम 4 बजे शुभारंभ कर कोर्स प्रारंभ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...