‘स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका’ की दी जानकारी
राउमाविछत्रैल में स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका विषय पर वार्ताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि राउमावि छत्रैल में कक्षा 5 से 11 तक की किशोरी बालिकाओं को स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका विषय पर वार्ताओं के द्वारा जानकारी दी गई। वार्ताओं के आयोजन में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका शबनम प्रमिला यादव, एएनएम राधा चौधरी, महिला शिक्षा सहयोगी हुरमत तथा आशा सहयोगिनी भायती सहित विद्यालय की 56 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका विषय पर सर्व शिक्षा अभियान जैसलमेर द्वारा नियोजित कार्यक्रम में वार्ताओं का आयोजन किया जाना था। इसी के तहत ग्राम पंचायत के राउमावि छत्रैल में स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका विषय पर वार्ताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि वार्ता के अंतर्गत एएनएम राधा चौधरी ने बालिकाओं को अच्छे स्वास्थ्य बढ़ती उम्र में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापिका शबनम ने बालिकाओं को बताया कि किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों से किसी भी प्रकार की झिझक या शर्म महसूस करें। उन्होंने बालिकाओं को सलाह दी कि वे घर पर बुजुर्ग महिला या फिर मां से बात करें और स्वयं स्वच्छ रहने की आदत डाले।
इस अवसर पर महिला शिक्षा सहयोगी हुरमत ने कहा कि ये परिवर्तन सामान्य अवश्यंभावी हैं। किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होने पर अपने से बड़ों के साथ खुलकर बात करनी चाहिए। आशा सहयोगिनी भायती ने लड़कों लड़कियों में बढ़ती उम्र के साथ आने वाली शारीरिक परिपक्वता पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानाचार्य ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापिका प्रमिला यादव ने विज्ञान के संदर्भ में विज्ञान सम्मत तथ्यों के साथ किशोरावस्था शारीरिक परिवर्तनों की जानकारी दी। साथ ही इस अवस्था की मनोवैज्ञानिक स्थिति पर चर्चा की। वार्ताओं के दौरान स्वच्छ रहने के उपक्रमों, उपकरणों साधनों का भौतिक परिचय भी करवाया गया। वार्ताओं के दौरान किशोरी बालिका विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं, शंकाओं समस्याओं का समाधान भी किया गया।
जैसलमेर. छत्रैल विद्यालय में आयोजित स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाएं तथा अतिथि।