पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनशन पर बैठी महिला किसान को जबरन उठाया

अनशन पर बैठी महिला किसान को जबरन उठाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | नहरोंमें सिंचाई के पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रही महिला किसान गौमती देवी को पुलिस ने ऊपरी आदेश पर धरनास्थल से जबरन उठा कर जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला किसान का उपचार चल रहा है। इससे पूर्व नहरी जिला प्रशासन की ओर से धरना स्थल पर पहुंचे जैसलमेर तहसीलदार द्वारा किसानों से वार्ता की गई लेकिन कोई बात नहीं बनी। किसान बारीबंदी के पानी की मांग को लेकर अड़े रहे।

वहीं नहरी अधिकारियों का कहना है जीरो आरडी से जितना पानी मिल रहा है उतना नहरों में चलाया जा रहा है। किसानों कहना है कि गोलबारी की पालना कर पिटी हुई बारी की भरपाई की जाए। उधर महिला किसान की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने देर रात धरना स्थल से उठा कर जवाहर चिकित्सालय में भर्ती कराया। अब एक अन्य किसान को आमरण अनशन पर बिठाया जाएगा।

क्रमिकधरना जारी

सिंचाईके पानी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ रामगढ़ के बैनर तले पिछले 30 दिनों से क्षेत्र के किसानों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर मुख्य नहर की बाबा रामदेव वितरिका की 35 आरडी पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष देवीलाल रिणवा के नेतृत्व में शुरू किया गया क्रमिक धरना जारी है। धरने के 30वें दिन मगाराम, उमाराम, जोगाराम, प्रयागाराम, शिवलाल तथा किशनाराम क्रमिक धरने पर बैठे। इस दौरान जैसलमेर की जिला प्रमुख अंजना मेघवाल धरना स्थल पर पहुंची और किसानों से बातचीत कर समस्या सुनी। उन्होंने दूरभाष पर अधीक्षण अभियंता से इस बारे में बात की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसानों का कहना है कि नहरी विभाग किसानों पर धरना उठाने के लिए दबाव बना कर अपनी गलतियों को छिपाने की जुगत में लगा हुआ है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। जैसलमेर पहुंचने पर जिला प्रमुख ने अस्पताल में भर्ती महिला किसान गौमती देवी से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।

रामगढ़. आमरण अनशन पर बैठी महिला को कराया अस्पताल में भर्ती।

रामगढ़. 35 आरडी पर चल रहे धरना पर वार्ता करने पहुंची जिला प्रमुख।

खबरें और भी हैं...