पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वतंत्रता सेनानी स्व. जोशी की छठी पुण्य तिथि 12 को

स्वतंत्रता सेनानी स्व. जोशी की छठी पुण्य तिथि 12 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेरके प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. लालचंद जोशी की छठी पुण्यतिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। स्व. जोशी के पुत्र तथा कार्यक्रम संयोजक सुरेश जोशी ने बताया कि पुण्यतिथि के कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुथार पाड़ा स्थित नेहरु बाल मंदिर उप्रावि में बुधवार से 11 फरवरी तक किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत सुलेख, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ कनिष्ठ वर्ग की बुधवार को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। 11 फरवरी को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता केवल एक वर्ग में ही आयोजित होगी। वरिष्ठ वर्ग के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तथा कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी भाग लेंगे। विजेताओं को पुरस्कार वितरण 12 फरवरी को आयोजित पुण्यतिथि समारोह राउप्रावि दुर्ग में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...