पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव

शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | नामदेवज्ञानोदय एवं बसंत पंचमी महोत्सव 12 फरवरी को गांधी कॉलोनी जैसलमेर स्थित नामदेव मंदिर में सुबह ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष भगवानदास भाटी ने बताया कि नगरपरिषद सभापति कविता खत्री ध्वजारोहण करेगी। उसके बाद नामदेव आरती एवं युवाओं द्वारा निकाली जाने वाली मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी। दोपहर को नामदेव मंदिर में मातृशक्ति द्वारा भजन करने के बाद नामदेव छीपा समाज के परिवारों का भोजन प्रसाद के पश्चात समाज के विकास एवं उत्थान के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...