संतों ने एक स्वर में कहा- गो रक्षा के लिए करेंगे पूरा प्रयास
नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को सामूहिक गोसेवा-गोरक्षा की दिलाई शपथ
भास्करन्यूज | सांचौर
श्रीमनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव में राजस्थान गोसेवा समिति की ओर से प्रदेश स्तरीय गोसेवक गोभक्तों के साथ गोशाला संचालकों का मंगलवार को आयोजित सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, झुंझनू, चूरू, सीकर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा तथा बुंदी सहित 33 जिलों के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रीपथमेडा गोधाम महातीर्थ राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित ने बताया कि गोऋषि षि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में समिति संरक्षक हीरापुरी महाराज जयपुर, गोवत्स राधाकृष्ण महाराज एवं प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी महाराज बुद्धगिरी मठ फतेहपुर के सानिध्य में गोरक्षा गोपालन को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके सभी संतों ने एक स्वर में गाय की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर चर्चा करते हुए शासन स्तर पर गो-अधिकारों की बहाली को लेकर लोकतांत्रिक प्रयासों का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथसिंह शिवतलाव ने समिति की ओर से प्रस्तावना रखते हुए राजस्थान गोसेवा समिति की वर्तमान स्थिति, संगठन की भावी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ गोसेवा आंदोलन तथा अप्रेल में होने जा रहे गोकृपा महोत्सव की भी जानकारी दी। समिति के संस्थापक सदस्य संयोजक पूनम राजपुरोहित ने 2013 में विधानसभा का घेराव कर प्रदेशव्यापी आंदोलन की याद दिलाते हुए बताया कि मौजूदा सरकार गोपालन को लेकर अनदेखी कर रही हैं,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से भाजपा के घोषणा पत्र-2013 के अनुसार गोविषयक अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग की। वहीं खुले अधिवेशन में जिला स्तर पर गोसंरक्षण , गोसंवर्धन, गोपालन तथा गोरक्षा गोसेवा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बताया।
शेष|पेज15
सम्मेलनमें प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसडीएम, विधायक, सरपंच तथा मुख्यमंत्री को देने वाले ज्ञापन पत्र तैयार कर सभी जिलों के पदाधिकारियों को ज्ञापन की कॉपी दी। इस मौके राजस्थान के 33 जिला समितियों का गठन भी किया गया। इस मौके रघुनाथभारती महाराज सिणधरी, गोपेश महाराज जडखेर भरतपुर, रघुवीरदास महाराज बीकानेर, सूरजदास महाराज पाली,आलोक सिंहल बाड़मेर, रघुवरदास महाराज मेवाड़,पथमेड़ा के गोविंदवल्लभ दास महाराज तथा सुमन सुलभ महाराज उपस्थित थे।
सांचौर. श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव में राजस्थान गोसेवा समिति की ओर से प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मौजूद गोभक्त।