पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले भर में बंद रही खाद बीज की दुकानें

जिले भर में बंद रही खाद बीज की दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | केंद्रसरकार द्वारा खाद कीटनाशक बेचने के लाइसेंस के लिए कृषि स्नातक योग्यता अनिवार्य करने और पुराने लाइसेंस धारकों को दो वर्ष के भीतर शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के तुगलकी फरमान से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। फैसल के विरोध में रोष प्रकट करते हुए मंगलवार को जिले की समस्त खाद, बीज कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा दुकानें बंद रखकर विरोध जाहिर किया गया। केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ जैसलमेर एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन कराते हुए कृर्षि मंत्र प्रभुदयाल सैनी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी ने केंद्र सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए एकाएक नियम लागू करने से लगभग 90 प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन में योग्यता को सीनियर सैकंडरी तक करने एवं विशेष विषय की अनिवार्यता समाप्त करने तथा स्किल डवलप करने के लिए एक अल्प अवधी का पाठ्यक्रम जारी करने की मांग की।

जैसलमेर में बंद रही खाद, बीज कीटनाशक की दुकानें।

खबरें और भी हैं...