पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य मंत्री डाॅ. शर्मा गुरुवार को लेंगे अधिकारियों की बैठक

राज्य मंत्री डाॅ. शर्मा गुरुवार को लेंगे अधिकारियों की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | केन्द्रीयसंस्कृति, पर्यटन एवं उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ महेश शर्मा की अध्यक्षता में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति समीक्षा के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक 11 फरवरी, गुरुवार को दोपहर 3 बजे डीआरडीए सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गई हैै। कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा ने संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति के साथ बैठक में आवश्यक रुप से उपस्थित होंवे।

राज्य मंत्री डाॅ शर्मा गुरुवार को दोपहर 12ः30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। उसके बाद वे दोपहर 3 बजे जिला अधिकारियों के साथ केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ शर्मा गुरुवार को ही दोपहर बाद 4 बजे होटल टूलिप में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध जनों के साथ केन्द्रीय बजट 2016-17 के संबंध में चर्चा करेंगे। वे वहां से शर्मा 5 बजे हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वे सोनार दुर्ग एवं सास्कृतिक कला केन्द्रों का अवलोकन करेंगे एवं सम का भ्रमण करेंगे।

खबरें और भी हैं...