आईपीपी 2 प्रपत्र शीघ्र प्रस्तुत करें
जैसलमेर | विकासअधिकारी लादूराम विश्नोई ने समिति क्षेत्र सम एवं जैसलमेर के समस्त ग्राम सेवक तथा कनिष्ठ लिपिकों को भामाशाह, महानरेगा, पेंशन एवं आधार सीडिंग का कार्य आईपीपी 2 प्रपत्र शत प्रतिशत 3 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिवसों में कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।