स्वतंत्रता सेनानी स्व. जोशी की पुण्य तिथि
जैसलमेर | जैसलमेरके प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. लालचन्द जोशी की छठी पुण्य तिथि 12 फरवरी 2016 को मनाई जाएगी। स्व. जोशी के पुत्र तथा कार्यक्रम संयोजक सुरेश जोशी ने बताया कि पुण्य तिथि के कार्यक्रमों की शृंखला में आज 10 फरवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन नेहरू बाल मन्दिर उप्रावि जैसलमेर में किया गया।
प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती रेखा भाटी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत सुलेख, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता वरिष्ठ कनिष्ठ वर्ग की आयोजित हुई एवं 11 फरवरी को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
लालचंद जोशी।