पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव व्यास की पुण्यतिथि मनाई गई

स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव व्यास की पुण्यतिथि मनाई गई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरुधराके जुझारू नेता, स्वतंत्रता सेनानी, गो भक्त एवं नगरपालिका जैसलमेर के पूर्व अध्यक्ष स्व. सत्यदेव व्यास की 37 वीं पुण्यतिथि बुधवार को सुबह 10 बजे गड़ीसर चौराहे स्थित सत्यदेव व्यास पार्क में मनाई गई। सर्वप्रथम व्यास की मूर्ति का माल्यार्पण एवं पूजन एवं सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने व्यास के सेवा कार्यों को याद करते हुए कहा कि जैसलमेर के शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी व्यास ने जो सेवा की और शिक्षा की अलख जगाई उसे भुलाया नहीं जा सकता। सीमा पर रहने वाले गरीबों के बच्चों की सीमावर्ती छात्रावासों के माध्यम से व्यास ने अनुकरणीय सेवा की एवं उसके लिए सीमा के लोग उनके ऋणी है। आज तो सारे साधन उपलब्ध है लेकिन उस समय साधनों का अभाव था ऐसे समय में सीमाजन की हर समस्या के समाधान में व्यास का सहयोग रहा और उनकी लड़ाई लड़ी। जैसलमेर में प्रायः अकाल पड़ते रहे, उस आपदा के समय व्यास ने गौ सेवा संघ के माध्यम से केटल कैंप चलाए तथा लाखों गायें बचाई।

नगर परिषद सभापति कविता कैलाश खत्री ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यास के सेवा कर्मों को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक तंवर, भाजपा नगर अध्यक्ष कमल ओझा, पेंशन समाज के अध्यक्ष रमेश जोशी, जैसलमेर विकास समिति के मंत्री चंद्रप्रकाश व्यास, रावतमल सांवल, मुरलीधर खत्री, राजेंद्र व्यास, रामचंद्र पुरोहित, घनश्याम छंगाणी, महेश कुमार व्यास, गोगा महाराज, रमणलाल पंवार, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेशपालसिंह भाटी, नटवरलाल व्यास, जयनारायण व्यास, प्रदीप व्यास, पार्षद अरविंद व्यास, सुरेश व्यास, अजय व्यास, मधुसूदन व्यास, कमलेश व्यास, बीएल पालीवाल, मोहनसिंह भाटी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एनएसएस के तृतीय एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत प्रभारी राजेश व्यास एवं नीलम केवलिया के मार्गदर्शन में गांधी बाल मंदिर उमा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने पार्क में साफ सफाई की तथा व्यास को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश व्यास ने किया।

जैसलमेर. सत्यदेव व्यास पार्क में श्रद्धांजली कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...