पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में 81 किसानों को भूमि आवंटन

बैठक में 81 किसानों को भूमि आवंटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनगढ़ | उपनिवेशनतहसील में दो साल बाद हुई आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में मोहनगढ़ के 81 किसानों को भूमि का आवंटन कर सूची चस्पा की गई। आवंटन प्रक्रिया पिछले लंबे समय से बंद होने के कारण लोगों की काफी भीड़ रही। वहीं तहसीलदार 1 2 में करीब 750 आवेदन स्मालपेच भूमि के थे। जिसमें आवंटन अधिकारी अरुण कुमार शर्मा द्वारा कमेटी में 81 आवेदन स्वीकृत कर आवंटन किए गए। आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में आवंटन अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, सचिव बनवारीलाल, विधायक छोटूसिंह भाटी, जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, स्वरुपसिंह हमीरा सहित कई लोग उपस्थित थे। स्मालपेच के आवंटन के लिए आगामी सलाहकार समिति में पेश करने के लिए 20 फरवरी तक आवेदन करने वालों के ही आवेदन शामिल किए जाएंगे। जिनके आवंटित भूमि में स्वयं के मुरब्बे में रकबा शेष है वह आवेदन सहायक आयुक्त उपनिवेशन कार्यालय मोहनगढ़ में 20 फरवरी तक कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...