पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क आरएससीआईटी बैच का शुभारंभ

निशुल्क आरएससीआईटी बैच का शुभारंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | महिलाएवं बाल विकास विभाग द्वारा निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स के लिए चयनित महिलाओं के बैच का शुभारंभ बुधवार को शाम 4 बजे जिला प्रमुख अंजना मेघवाल द्वारा किया गया। इस संबंध में महिला अधिकारिता विभाग के परियोजना अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले के दो अधिकृत ज्ञान केंद्र आदर्श एकेड़मी एवं कम्प्यूटर कैरियर एकेड़मी द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ समारोह सुथार पाड़ा स्थित भवन में किया गया। ज्ञान केंद्र के निदेशक अमित पालीवाल एवं मोहित सक्सेना ने माल्यार्पण एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के प्रारंभ में जिला समन्वयक रामेश्वर बोरावट द्वारा चयनित महिलाओं को बधाई देकर उनका स्वागत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य रानी चांडक, वार्ड पार्षद रेखा सूदा एवं समारोह के अध्यक्ष प्रहलादसिंह राजपुरोहित द्वारा उपस्थित महिलाओं को निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया। समारोह के अंत में अमित पालीवाल द्वारा उपस्थिति अतिथियों एवं चयनित महिलाओं को आरएससीआईटी कोर्स के बारें में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...