राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज बच्चों को बांटी एलबेण्डाजोल गोली
स्वर्णनगरीमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख जैसलमेर अंजना मेघवाल, कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा, सभापति नगर परिषद जैसलमेर कविता खत्री, पार्षद वार्ड नंबर 6 रेखा देवी द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय में अध्ययनरत विघार्थियों को कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए अपने हाथ से एलबेण्डाजोल गोली खिलाकर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। कलेक्टर शर्मा ने बताया कि जिले में बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को स्कूलों आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से एलबेण्डाजोल गोली दी जा रही है।
उन्होंने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वयक स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संचालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि ऐसे लक्षित बच्चे जो बीमार होने, अनुपस्थित रहने अथवा अन्य किसी कारण से इस दवा से वंचित रह जाएंगे उन्हें कृमि नियंत्रण औषधी (ऐलबेण्डाजोल) 15 फरवरी को मोप-अप दिवस पर दी जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारम्भ अवसर पर संयुक्त निदेशक डाॅ.राजा चावला, स्टेट नोडल अधिकारी डोडा पोस्त शिविर डाॅ. जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ.आर.पी.गर्ग, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) डाॅ. मुरलीधर सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रताप सिंह, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग स्नेहलता पंवार, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चैनपुरा के प्रधानाध्यापक जानकी वल्लभ पुरोहित, अध्यापक सुखदेव सिंह चुन्नीलाल पंवार, शांतिलाल शर्मा चिकित्सा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारम्भ समारोह का मंच संचालन उमेश आचार्य द्वारा किया गया। जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शरीर दिमाग का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता है, कुपोषण खून की कमी होती है हमेशा थकावट रहती है। डीवार्मिंग की दवाई लेने से कृमि रोग से मुक्ति हो जाएगी। उन्होंने चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कृमि संक्रमण की दवाई से सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को निशुल्क आवश्यक रूप से प्रदान कर लाभान्वित करने की बात कही।
जिला प्रमुख जैसलमेर अंजना मेघवाल ने भी बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए बच्चों को एलबेण्डाजोल गोली लेकर अभियान में सहयोग देने अपने आस पास के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्ति के बारे में जानकारी प्रदान करने की बात कही। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा में ही संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में भी सभी अतिथियों कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा, विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख जैसलमेर अंजना मेघवाल, सभापति नगर परिषद जैसलमेर कविता खत्री, पार्षद वार्ड नंबर 6 रेखा देवी द्वारा द्वारा उपस्थित 30 बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए अपने हाथ से एलबेण्डाजोल सिरप पिलाई गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र पर महिला पर्यवेक्षक कांता आचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा बल्लाणी उपस्थित थी।
राउमावि छत्रैल में कृमिनाशक गोली का वितरण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को डीवर्मिंग की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य हरिवल्लभ बोहरा ने बताया कि राउमावि छत्रैल में 10 फरवरी को उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक गोली का वितरण किया गया तथा प्रभारी अध्यापक द्वारा वार्ता के माध्यम से डीवर्मिंग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा अनामांकित बालक बालिकाओं को भी कृमिनाशक गोली खिलाकर लाभान्वित किया गया।
इस आयोजन में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका प्रमिला यादव, संजय पुरोहित, मतलब खां, बहादुर बरवड़, अध्यापक गोविन्दसिंह, प्रेमाराम, महिला शिक्षा सहयोगी श्रीमती हुरमत तथा शारीरिक शिक्षक महेन्द्रपाल सहित विद्यालय के 256 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि वार्ता के अन्तर्गत प्रभारी अध्यापक मतलब खां ने बालक-बालिकाओं को स्वच्छता, कृमि नियंत्रण अभियान, गोली के उपयोग पोषण की जानकारी दी। वार्ता के अंतर्गत विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए, पोस्टर प्रचार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया।
जैसलमेर. बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक देते अध्यापक।
जैसलमेर. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यालय में बच्चोंको एलबेंडाजोल की खुराक देते विधायक छोटूसिंह भाटी और आयोजितकार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।