सर्राफा दुकानेंं रही बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन
जैसलमेर | सरकारद्वारा दो लाख या इससे अधिक ज्वैलरी खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के बाद जैम एंड ज्वैलरी एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। जिस पर बुधवार को जैसलमेर के सभी ज्वैलर्स हड़ताल पर रहे। जिले भर की सर्राफा दुकाने बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे दिनभर लाखों का व्यवसाय नहीं हुआ। सर्व स्वर्णकार ज्वैलर्स एवं सर्राफा संघ के अध्यक्ष अमृतलाल सोनी ने बताया कि जैसलमेर एक पिछड़ा एवं कृषि प्रधान जिला है। यहां के ज्यादातर लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है तथा सोना महंगा होने के कारण दो लाख रुपए में अधिक मात्रा में सोना खरीदा भी नहीं जा सकता। पैन कार्ड की अनिवार्यता का असर स्वर्णकारों के प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा ही एवं बिना बिल की ज्वैलरी खरीददारी को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसका सीध नुकसान सरकार को होना तय है।