पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक मैसेज देगा वाहन की जानकारी

एक मैसेज देगा वाहन की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | शहरमें घूम रहे किसी भी वाहन के पंजीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अब परिवहन विभाग कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग द्वारा एक मैसेज करने के बाद उस वाहन की पूर्ण जानकारी आपके मोबाइल पर उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरु कर दी गई है। अब मोबाइल से एक संदेश भेजने के बाद जिला आरटीओ में पंजीकृत वाहन से संबंधित पूर्ण सूचनाएं आपके मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इसमें किसी विशेष प्रकार की कठिनाई भी नहीं होगी।

संदिग्धवाहनों की जानकारी हो सकेगी

सामाजिकसुरक्षा की दृष्टि से भी परिवहन विभाग की यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। स्वर्णनगरी में आए दिन संदिग्ध वाहनों के संबंध के कई मामले प्रकाश में आते हैं। इस पर परिवहन विभाग द्वारा मोबाइल पर किसी भी वाहन की जानकारी उपलब्ध करवाने से संदिग्ध लग रहे वाहन की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी।

एकमैसेज में होगी पूरी जानकारी

किसीभी वाहन की जानकारी प्राप्त करने के लिए टेक्स्ट मैसेज में VAHAN स्पेस गाड़ी नंबर लिखकर 7738299899 पर भेजना पड़ेगा। इसके थोड़ी देर बाद पुन: नंबर से संबंधित वाहन की पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी। वाहन की जानकारी में जिला परिवहन अधिकारी, वाहन मालिक का नाम, वाहन का प्रकार, आरसी-एफसी एक्यपायर दिनांक, फाइनेंस स्थिति मोबाइल में मैसेज के माध्यम से मिलेगी।

^आमजन के लिए किसी वाहन की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह सुविधा हाल ही में लागू की गई है। मैसेज भेजने के कुछ समय बाद वाहन की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिल जाती है। टीकूराम,जिला परिवहन अधिकारी

खबरें और भी हैं...