पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आउट रीच शिविर में 89 मरीजों की जांच

आउट रीच शिविर में 89 मरीजों की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन आर नायक ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुरुवार को जैसलमेर शहर के वार्ड नंबर 2 पुलिस लाइन कच्ची बस्ती में पुलिस लाईन डिस्पेंसरी में एक दिवसीय निशुल्क आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन डिस्पेंसरी में आयोजित आउटरीच चिकित्सा शिविर में डॉ. लोकपाल सिंह द्वारा कुल 89 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच परामर्श संबंधी सेवाएं प्रदान कर निशुल्क दवा वितरण की गई। आउटरीच चिकित्सा शिविर आयोजन में जिला प्रभारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन विजय सिंह, लैब टेक्नीशियन यश सारस्वत, मेल नर्स महेंद्र व्यास, दिनेश सोनी अनिल कुमार ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...