पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई सेवा शुरू होने का मिला आश्वासन

हवाई सेवा शुरू होने का मिला आश्वासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 दिन में जारी होगी सिविल एविएशन पॉलिसी

सिविलएयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में यह पॉलिसी जारी होगी उसके बाद जैसलमेर एयरपोर्ट को शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। इस पॉलिसी के तहत हम छोटे शहरों की कनेक्टिविटी करना चाहते हैं।

एकघंटे की यात्रा 2500 रुपए में

डॉ.शर्मा ने कहा कि नई पॉलिसी के तहत हम छोटे शहरों को जोड़ेंगे। जिसमें एक घंटे की यात्रा रहेगी और उसका किराया 2500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा। इसके तहत यह संभावना जताई जा रही है कि जैसलमेर को शुरूआती तौर पर जोधपुर जयपुर से ही जोड़ा जा सकेगा।

जैसलमेरको दुबई जैसा बनाएंगे

डॉ.शर्मा ने जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में कहा कि यहां पर्यटन संस्कृति का विहंगम संगम है। जैसलमेर को हम पर्यटन हब बनाएंगे। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। केन्द्र सरकार डेजर्ट सर्किट के तहत 170 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है जिसमें जैसलमेर को भी जोड़ा जाएगा।

धार्मिकपर्यटन से साल भर आएंगे सैलानी

उन्होंनेकहा कि जैसलमेर में साल भर पर्यटन चलाने के लिए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत है। केन्द्र की प्रसाद योजना के तहत रामदेवरा तनोट को जोड़ा जाएगा। फिलहाल इस योजना में राज्य के तीन मंदिर जोड़े गए हैं। यदि रामदेवरा तनाोट में धार्मिक पर्यटन बढ़ता है तो साल भर यहां पर्यटक आएंगे।

जैसलमेर. कला एवं संस्कृति, नागरिक उड्‌डयन मंत्री एयरपोर्ट परिसर में एयरपोर्ट अधिकारियों से चर्चा करते हुए।

भास्कर संवाददाता | जैसलमेर

कलाएवं संस्कृति, नागरिक उड्‌डयन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एक दिवसीय जैसलमेर दौरा किया। उनके जैसलमेर आने के साथ ही हर किसी ने उनके सामने एक ही डिमांड रखी सिविल एयरपोर्ट कब शुरू होगा। इस बीच डॉ. शर्मा ने जल्द से जल्द एयरपोर्ट शुरू करने का आश्वासन दिया।

प्रबुद्धनागरिकों से की मुलाकात

डॉ.श]र्मा का जैसलमेर दौरे के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों से मिलने का कार्यक्रम था। हालांकि वे 5 -10 मिनट से ज्यादा नहीं दे पाए और केवल पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी जिला प्रमुख अंजना मेघवाल की बात सुनी। जिस पर डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले हम छह माह के लिए हवाई सेवा शुरू करने की सोच रहे थे लेकिन यहां आने पर ऐसा लग रहा है कि साल भर पर्यटन बढ़ाएंगे और पूरे साल के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...